,

धनबाद में ‘करियर मीडिया’ का शुभारंभ, छात्रों को मिलेगा करियर और उच्च शिक्षा का सही मार्गदर्शन

JP Bharat Shareधनबाद : बैंक मोड़ स्थित शांति भवन के द्वितीय तल पर रविवार को ‘करियर मीडिया’ का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन धनबाद के महापौर संजीव सिंह एवं पूर्व सांसद पी.एन. सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर शिक्षाविद, अभिभावक, छात्र-छात्राएं और शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन…

JP Bharat Share

धनबाद : बैंक मोड़ स्थित शांति भवन के द्वितीय तल पर रविवार को ‘करियर मीडिया’ का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन धनबाद के महापौर संजीव सिंह एवं पूर्व सांसद पी.एन. सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर शिक्षाविद, अभिभावक, छात्र-छात्राएं और शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान संस्थान के संचालक गुलशन झा ने बताया कि करियर मीडिया का उद्देश्य इंटरमीडिएट (12वीं) के बाद छात्रों को सही करियर विकल्प चुनने, उच्च शिक्षा से संबंधित सटीक जानकारी उपलब्ध कराने और बेहतर करियर काउंसलिंग प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि अक्सर विद्यार्थी 12वीं के बाद विषय चयन, कॉलेज और करियर को लेकर असमंजस में रहते हैं। ऐसे में यह संस्थान उन्हें उचित मार्गदर्शन देकर सही निर्णय लेने में मदद करेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर संजीव सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि करियर मीडिया धनबाद के विद्यार्थियों के लिए एक उपयोगी मंच साबित होगा। उन्होंने कहा कि यहां छात्रों को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, विभिन्न पाठ्यक्रमों और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी, जिससे वे अपने भविष्य की बेहतर योजना बना सकेंगे।

पूर्व सांसद पी.एन. सिंह ने भी संस्थान की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण करियर मार्गदर्शन आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि करियर मीडिया विद्यार्थियों को सही दिशा देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के ऑनर गुलशन झा एवं डायरेक्टर विशाल सिंह ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत और सम्मान किया। उपस्थित लोगों ने इस पहल को धनबाद के विद्यार्थियों के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports