,

भूली में पहली बार निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, ऐतिहासिक आयोजन को लेकर तैयारियां तेज

JP Bharat Shareधनबाद: एशिया की प्रमुख श्रमिक बस्तियों में शामिल भूली में पहली बार भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए व्यापक…

JP Bharat Share

धनबाद: एशिया की प्रमुख श्रमिक बस्तियों में शामिल भूली में पहली बार भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियों में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार रथ यात्रा भूली डी ब्लॉक स्थित हरि मंदिर से प्रारंभ होगी। यात्रा डी ब्लॉक सेक्टर-5, ई ब्लॉक सेक्टर-4, सी ब्लॉक पंचवटी नगर, ए ब्लॉक, बी ब्लॉक आम बागान सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए रेगुनी बस्ती पहुंचेगी। मार्ग में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे।

धार्मिक परंपरा के अनुसार भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा रेगुनी बस्ती में आठ दिनों तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद निर्धारित तिथि पर बहुदा रथ यात्रा के माध्यम से भगवान की पुनः हरि मंदिर में वापसी होगी।

आयोजन समिति ने बताया कि रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों से भी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई है।

आयोजन समिति एवं वार्ड-15 के पार्षद प्रतिनिधि बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि भूली में पहली बार आयोजित हो रही यह रथ यात्रा क्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय बनेगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports