,

DhanbadNews:रेडिकल केमिस्ट्री और फोटोरेडॉक्स कैटेलिसिस पर शोध के लिए सम्मानित होंगे, KIIT भुवनेश्वर में होगा सम्मान समारोह

JP Bharat Shareधनबाद: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के रसायन एवं रासायनिक जीवविज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सौमित्र मैती को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध योगदान के लिए केमिकल रिसर्च सोसाइटी ऑफ इंडिया (CRSI) ब्रॉन्ज मेडल-2027 के लिए चयनित किया गया है। इस उपलब्धि से संस्थान और झारखंड के शैक्षणिक जगत में खुशी का…

JP Bharat Share

धनबाद: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के रसायन एवं रासायनिक जीवविज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सौमित्र मैती को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध योगदान के लिए केमिकल रिसर्च सोसाइटी ऑफ इंडिया (CRSI) ब्रॉन्ज मेडल-2027 के लिए चयनित किया गया है। इस उपलब्धि से संस्थान और झारखंड के शैक्षणिक जगत में खुशी का माहौल है।

CRSI ब्रॉन्ज मेडल देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक सम्मानों में शामिल है। यह सम्मान युवा एवं मिड-कैरियर वैज्ञानिकों को रसायन विज्ञान में मौलिक शोध, वैज्ञानिक उत्कृष्टता और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

आईआईटी (आईएसएम) के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने डॉ. मैती को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ संस्थान में हो रहे उच्च स्तरीय शोध कार्य का भी प्रमाण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. मैती भविष्य में भी विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।

डॉ. मैती को यह सम्मान जुलाई 2027 के प्रथम सप्ताह में KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले 39वें CRSI नेशनल सिम्पोजियम इन केमिस्ट्री के दौरान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में वे अपने शोध कार्य पर फ्लैश टॉक और पोस्टर प्रस्तुति भी देंगे।

डॉ. मैती का शोध कार्य मुख्य रूप से रेडिकल केमिस्ट्री, फोटोरेडॉक्स कैटेलिसिस, ऑर्गेनिक सिंथेसिस और प्राकृतिक उत्पादों के टोटल सिंथेसिस पर केंद्रित है। उनके शोध कार्य प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। वे वर्ष 2015 से आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में कार्यरत हैं और इससे पहले DST INSPIRE Faculty Award सहित कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports