,

श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों का मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

JP Bharat Shareकोलकाता: श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) एवं जनस्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के कैबिनेट मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने सोमवार को विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। भारी बारिश के बावजूद उन्होंने अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का दौरा किया और…

JP Bharat Share

कोलकाता: श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) एवं जनस्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के कैबिनेट मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने सोमवार को विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। भारी बारिश के बावजूद उन्होंने अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का दौरा किया और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण एवं जनसुविधा संबंधी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने मौके पर कार्य कर रहे कर्मचारियों का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया और उनका उत्साहवर्धन भी किया।

बैद्यपुर मुख्य मेला मैदान में लोक निर्माण विभाग, हुगली डिवीजन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पांच अस्थायी टेंट स्थापित किए गए हैं। इनमें एकीकृत नियंत्रण कक्ष, मेडिकल कैंप, सांस्कृतिक केंद्र तथा पुरुष और महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग सेवा शिविर शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंत्री को तैयारियों की जानकारी दी और भरोसा दिलाया कि श्रावणी मेला शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports