धनबाद/रांची: झारखंड की राजनीति से मंगलवार को एक दुखद खबर सामने आई। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक का निधन हो गया। उन्होंने रांची स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
मन्नान मल्लिक लंबे समय तक धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे और झारखंड सरकार में मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। वे अपने सरल स्वभाव, संगठनात्मक क्षमता और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे।
उनके निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। कई नेताओं ने इसे झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके योगदान को याद किया।
फिलहाल उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार से संबंधित कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। बड़ी संख्या में समर्थकों और शुभचिंतकों के उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने की संभावना है।
















