,

धनबाद मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट सेवा केंद्र खाली कराया गया

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद मुख्य डाकघर को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को हड़कंप मच गया। धमकी में मुख्य डाकघर के साथ-साथ परिसर में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र को भी निशाना बनाने की बात कही गई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे धमकी भरा ई-मेल मिलने…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद मुख्य डाकघर को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को हड़कंप मच गया। धमकी में मुख्य डाकघर के साथ-साथ परिसर में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र को भी निशाना बनाने की बात कही गई।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद डाकघर प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे भवन को तत्काल खाली करा दिया। उस समय डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र में अपने कार्यों से पहुंचे 100 से अधिक लोग मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया। बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। परिसर की गहन तलाशी के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस धमकी भरे ई-मेल की जांच में जुटी है और मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports