,

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को सांसद ढुलू महतो ने दी श्रद्धांजलि, कहा— कोयलांचल की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति

JP Bharat Shareधनबाद: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं धनबाद के पूर्व विधायक मन्नान मल्लिक के निधन पर धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की…

JP Bharat Share

धनबाद: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं धनबाद के पूर्व विधायक मन्नान मल्लिक के निधन पर धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस दौरान सांसद ढुलू महतो ने मन्नान मल्लिक के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि मन्नान मल्लिक का व्यक्तित्व बेहद सरल, सौम्य और सर्वस्वीकार्य था। वे सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रखते थे और जनसेवा के प्रति पूरी निष्ठा से समर्पित रहे।

सांसद ने कहा कि मन्नान मल्लिक का अनुभव, सादगी और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा याद रखी जाएगी। उनका निधन न केवल धनबाद, बल्कि पूरे कोयलांचल की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports