,

JharkhandNews:प्रेम संबंध टूटने से आहत दो बच्चों का पिता मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

JP Bharat Shareदुमका: झारखंड के दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र स्थित सागबाड़ी गांव में एक शादीशुदा व्यक्ति के मोबाइल टावर पर चढ़ जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने पर वह सुरक्षित नीचे उतर आया। पुलिस के अनुसार, राजपाड़ा गांव…

JP Bharat Share

दुमका: झारखंड के दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र स्थित सागबाड़ी गांव में एक शादीशुदा व्यक्ति के मोबाइल टावर पर चढ़ जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने पर वह सुरक्षित नीचे उतर आया।

पुलिस के अनुसार, राजपाड़ा गांव निवासी राखीसल मुर्मू शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, प्रेम संबंध टूटने से मानसिक रूप से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से व्यक्ति को लगातार समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक बातचीत के बाद वह स्वेच्छा से टावर से नीचे उतर आया, जिसके बाद राहत की सांस ली गई।

इसके बाद पुलिस उसे पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के लिए थाने ले गई। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports