,

शादी की सालगिरह पर तारापीठ पहुंचे मेयर संजीव सिंह और विधायक रागिनी सिंह, मां तारा से लिया आशीर्वाद

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद के मेयर संजीव सिंह और झरिया की भाजपा विधायक रागिनी सिंह ने अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ तारापीठ पहुंचकर मां तारा की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान दोनों ने विधि-विधान के साथ अनुष्ठान कर परिवार, धनबाद जिले और झारखंड राज्य की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद के मेयर संजीव सिंह और झरिया की भाजपा विधायक रागिनी सिंह ने अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ तारापीठ पहुंचकर मां तारा की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान दोनों ने विधि-विधान के साथ अनुष्ठान कर परिवार, धनबाद जिले और झारखंड राज्य की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।

मंदिर के गर्भगृह में पंडितों के सानिध्य में संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान के दौरान दंपति ने मां तारा को चुनरी और भोग अर्पित किया तथा दांपत्य जीवन की मंगलकामना के साथ समाज के कल्याण की प्रार्थना की।

पूजा के बाद विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि मां तारा की कृपा सभी पर बनी रहे और धनबाद सहित पूरे झारखंड में शांति, समृद्धि और विकास का वातावरण कायम रहे।

शादी की सालगिरह के अवसर पर सिंह मेंशन से जुड़े समर्थकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर दोनों को शुभकामनाएं दीं। फेसबुक, एक्स और व्हाट्सएप सहित अन्य माध्यमों पर बधाई संदेशों का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports