,

धनबाद जिला कांग्रेस ने पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कांग्रेस ध्वज में दी अंतिम विदाई

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को जिला कांग्रेस मुख्यालय, हाउसिंग कॉलोनी स्थित वेलफेयर सोसायटी पार्क परिसर में पूर्व मंत्री स्वर्गीय मन्नान मल्लिक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को जिला कांग्रेस मुख्यालय, हाउसिंग कॉलोनी स्थित वेलफेयर सोसायटी पार्क परिसर में पूर्व मंत्री स्वर्गीय मन्नान मल्लिक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा तथा उनके जनसेवा और राजनीतिक योगदान को याद किया।

सभा के बाद कांग्रेस की परंपरा के अनुसार जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने स्वर्गीय मन्नान मल्लिक के पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का ध्वज अर्पित कर अंतिम विदाई दी। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को अंतिम प्रणाम किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मन्नान मल्लिक ने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा, सामाजिक सद्भाव और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि मन्नान मल्लिक उनके राजनीतिक मार्गदर्शक रहे और उनका संघर्षपूर्ण जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बालमुचू ने कहा कि मन्नान मल्लिक केवल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ही नहीं, बल्कि धनबाद और झारखंड की राजनीति के सम्मानित जननेता थे। उन्होंने गरीबों, वंचितों और आम लोगों की आवाज़ को हमेशा मजबूती से उठाया और कांग्रेस परिवार उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेता है।

कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों, विभिन्न मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों, प्रखंड एवं नगर कांग्रेस अध्यक्षों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर स्वर्गीय मन्नान मल्लिक को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports