धनबाद/कतरास: लगातार हो रही बारिश से प्रभावित गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता के उद्देश्य से कतरास क्लब में संकल्प महिला समिति द्वारा राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अर्चना अग्रवाल एवं उपाध्यक्षाओं के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस दौरान समिति ने 35 जरूरतमंद लोगों के बीच दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की। राहत सामग्री में छाते, मच्छरदानियाँ, ब्लीचिंग पाउडर तथा खाद्य सामग्री शामिल थीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बारिश के दौरान जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक करना था।
संकल्प महिला समिति की अध्यक्षा संटू झा के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा अभियान को सफल बनाने में समिति की सदस्याओं मीणा पांडेय, आशा, जुलेखा बानो, मिसेज खान, पार्वती सिंह, अनिशा, नंदनी, अंकिता और ऋचा ने सक्रिय योगदान दिया।
स्थानीय लोगों ने समिति की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक प्रयास जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनते हैं और समाज में सेवा व सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
















