,

धनबाद में ‘टाइमलेंस’ शोरूम का उद्घाटन, प्रीमियम वॉच और आईवियर की शानदार रेंज उपलब्ध

JP Bharat Shareधनबाद: भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर धनबाद में प्रीमियम घड़ियों और आईवियर के नए शोरूम ‘टाइमलेंस’ का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में गोपाल अग्रवाला ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अतिथि, ग्राहक और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शोरूम…

JP Bharat Share

धनबाद: भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर धनबाद में प्रीमियम घड़ियों और आईवियर के नए शोरूम ‘टाइमलेंस’ का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में गोपाल अग्रवाला ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अतिथि, ग्राहक और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शोरूम के संचालक चैतन्य अग्रवाला ने बताया कि टाइमलेंस का उद्देश्य ग्राहकों को विश्वसनीय ब्रांडों की आधुनिक, स्टाइलिश और गुणवत्तापूर्ण घड़ियां तथा आईवियर एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शोरूम में Titan, Fastrack, Police, Tommy Hilfiger, Kenneth Cole सहित कई प्रसिद्ध ब्रांडों की घड़ियों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। इसके अलावा ऑटोमेटिक वॉच का भी विशेष कलेक्शन ग्राहकों के लिए रखा गया है।

उन्होंने बताया कि आईवियर सेक्शन में Titan Eye+, Ray-Ban Meta, Ray-Ban, Calvin Klein और Fastrack जैसे लोकप्रिय ब्रांडों के आकर्षक फ्रेम और सनग्लासेस उपलब्ध हैं, जो ट्रैवल, ऑफिस और डेली फैशन की जरूरतों को ध्यान में रखकर चुने गए हैं।

चैतन्य अग्रवाला ने कहा कि आज के समय में घड़ी केवल समय बताने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का प्रतीक भी बन चुकी है। इसी सोच के साथ महिलाओं और युवाओं के लिए स्टाइलिश एवं प्रीमियम डिज़ाइन वाली क्वार्ट्ज मूवमेंट एनालॉग वॉच सहित कई विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने ग्राहकों से शोरूम का भ्रमण कर अपनी पसंद के उत्पाद देखने का आग्रह भी किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने नए शोरूम के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए इसे धनबाद के लोगों के लिए एक बेहतर शॉपिंग विकल्प बताया। कार्यक्रम में रचना अग्रवाला, हर्षित अग्रवाल, कविता अग्रवाला, अंगूरी देवी अग्रवाला सहित कई गणमान्य लोग एवं ग्राहक मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed