, ,

tundi पंचायत भवन से मिलेगी सरकारी योजनाओं की सुविधा, प्रज्ञा केंद्र संचालकों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

JP Bharat Shareटुंडी/धनबाद : धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड सभागार में ग्राम पंचायत विकास योजना को प्रभावी बनाने और पंचायत स्तरीय प्रज्ञा केंद्र संचालकों की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय संकुल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला में टुंडी, पूर्वी टुंडी और तोपचांची प्रखंड के प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने भाग लिया।…

JP Bharat Share

टुंडी/धनबाद : धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड सभागार में ग्राम पंचायत विकास योजना को प्रभावी बनाने और पंचायत स्तरीय प्रज्ञा केंद्र संचालकों की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय संकुल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला में टुंडी, पूर्वी टुंडी और तोपचांची प्रखंड के प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विशाल कुमार पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीणों को अधिकतर सरकारी सेवाएं और योजनाओं का लाभ उनके पंचायत सचिवालय में ही उपलब्ध हो, ताकि उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

बीडीओ ने प्रज्ञा केंद्र संचालकों से जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने और विभिन्न सरकारी योजनाओं के ऑनलाइन पंजीकरण एवं सेवा वितरण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर बेहतर सेवा व्यवस्था से ग्रामीणों को समय पर सुविधाएं मिलेंगी और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने संचालकों को तकनीकी जानकारी, ऑनलाइन सेवाओं के संचालन और पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही सेवा वितरण को और सरल एवं पारदर्शी बनाने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कार्यालय के अधिकारी, समन्वयक तथा टुंडी, पूर्वी टुंडी और तोपचांची के विभिन्न पंचायतों में कार्यरत प्रज्ञा केंद्र संचालक उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports