,

dhanbad धनबाद क्लब की जमीन पर जिला परिषद का दावा, डीसीएलआर कोर्ट पहुंचा 4.95 एकड़ भूमि विवाद

JP Bharat Shareधनबाद : धनबाद क्लब की करीब 4.95 एकड़ भूमि को लेकर नया कानूनी विवाद सामने आया है। जिला परिषद, धनबाद ने इस जमीन पर अपना स्वामित्व दावा करते हुए डीसीएलआर कोर्ट में याचिका दायर की है। परिषद का कहना है कि यह भूमि हीरापुर मौजा के खाता संख्या 140 में दर्ज कुल 117.11…

JP Bharat Share

धनबाद : धनबाद क्लब की करीब 4.95 एकड़ भूमि को लेकर नया कानूनी विवाद सामने आया है। जिला परिषद, धनबाद ने इस जमीन पर अपना स्वामित्व दावा करते हुए डीसीएलआर कोर्ट में याचिका दायर की है। परिषद का कहना है कि यह भूमि हीरापुर मौजा के खाता संख्या 140 में दर्ज कुल 117.11 एकड़ जमीन का हिस्सा है, जो परिषद के नाम दर्ज है।

जिला परिषद के अनुसार, झारभूमि अभिलेखों में खाता संख्या 140 की पूरी भूमि परिषद के नाम दर्ज है और धनबाद क्लब उसी खाते के अंतर्गत आता है। परिषद का दावा है कि यदि न्यायालय उसके पक्ष में निर्णय देता है, तो संबंधित संस्थानों से नियमानुसार भूमि का किराया भी निर्धारित कर वसूला जाएगा।

मामले में केवल धनबाद क्लब ही नहीं, बल्कि यूनियन क्लब, आईएमए भवन, कला भवन, जिला कारागार और राजेंद्र सरोवर जैसी कई महत्वपूर्ण संस्थाओं की भूमि भी उसी खाते के अंतर्गत होने का दावा किया गया है। इनमें से यूनियन क्लब की लीज से जुड़ा मामला पहले से न्यायालय में लंबित बताया जा रहा है।

जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि परिषद के पास अपने दावे के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि परिषद अपनी संपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार कर रही है, ताकि भविष्य में उनके संरक्षण और बेहतर प्रबंधन को सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि परिषद अपनी आय के स्रोतों को मजबूत कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य कर रही है। इससे पंचायत क्षेत्रों में विकास कार्यों को और गति देने में मदद मिलेगी।

फिलहाल मामला डीसीएलआर कोर्ट में विचाराधीन है। न्यायालय के अंतिम निर्णय के बाद ही भूमि के स्वामित्व और आगे की प्रशासनिक


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed