,

धनबाद: नवोदय हॉस्टल रैगिंग मामले में घायल छात्र से भाजपा व एवीबीपी नेताओं ने की मुलाकात, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

JP Bharat Shareधनबाद: निरसा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागोड़िया में रैगिंग और मारपीट का शिकार हुए 10वीं कक्षा के छात्र से रविवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एवीबीपी) के प्रतिनिधिमंडल ने शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) पहुंचकर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने छात्र का हालचाल जाना, उसके परिजनों…

JP Bharat Share

धनबाद: निरसा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागोड़िया में रैगिंग और मारपीट का शिकार हुए 10वीं कक्षा के छात्र से रविवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एवीबीपी) के प्रतिनिधिमंडल ने शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) पहुंचकर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने छात्र का हालचाल जाना, उसके परिजनों से बातचीत की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

प्रतिनिधिमंडल में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष परेश चंद्र दास, महानगर अध्यक्ष रामजीत भुइंया, प्रदेश मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी, विजय दास, अभिजीत बाउरी, अनुभव शर्मा, आर्यन कुमार, कृष्णा हजारा तथा एवीबीपी के अंशु तिवारी, सुधांशु प्रसाद और डॉ. मनोज सिंह शामिल थे।

नेताओं ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में रैगिंग जैसी घटनाएं बेहद गंभीर हैं और ऐसी घटनाओं पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी छात्र को इस तरह की प्रताड़ना का सामना न करना पड़े।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि 14 जुलाई की रात ऑनलाइन पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ सहपाठियों और सीनियर छात्रों ने पीड़ित छात्र को हॉस्टल के कमरे में बंधक बना लिया। आरोप है कि पहले उसके मोबाइल से जबरन पैसे ट्रांसफर कराए गए और इसके बाद कई घंटों तक बेल्ट और हाथों से उसकी पिटाई की गई। पीड़ित छात्र का यह भी आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके साथ गाली-गलौज की गई और घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

वीडियो वायरल होने के बाद खुला मामला

आरोप है कि मारपीट की पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया और प्रशासन हरकत में आया।

घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने आरोपित छात्रों को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है, जिसे सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

मारपीट में गंभीर रूप से घायल छात्र का इलाज फिलहाल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार छात्र की हालत फिलहाल स्थिर है और उसकी लगातार निगरानी की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports