समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में देर रात आसमान से LED बल्ब जैसा एक अज्ञात उपकरण गिरने से ग्रामीणों के बीच हलचल मच गई। उपकरण पर ‘Made in Korea’ लिखा होने और उससे पैराशूट जैसी डोर जुड़ी होने की बात सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने उपकरण को गिरते हुए देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपकरण को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उपकरण कहां से आया, इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाता है और यह आसमान से कैसे गिरा। पुलिस जांच के बाद ही इसकी वास्तविक प्रकृति और स्रोत का पता चल सकेगा।
















