,

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन से हटाए जाने पर कार्यकारिणी सदस्य ने जताया विरोध, बोले- बिना सूचना की गई कार्रवाई

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन (DCA) की कार्यकारिणी समिति से सदस्य पद से हटाए जाने के बाद संबंधित सदस्य संतोष सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना, कारण बताओ नोटिस या स्पष्टीकरण का अवसर दिए कार्यकारिणी सदस्य पद से हटा दिया गया,…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन (DCA) की कार्यकारिणी समिति से सदस्य पद से हटाए जाने के बाद संबंधित सदस्य संतोष सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना, कारण बताओ नोटिस या स्पष्टीकरण का अवसर दिए कार्यकारिणी सदस्य पद से हटा दिया गया, जो संगठन की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विपरीत है।

संतोष सिंह ने बताया कि उन्हें इस कार्रवाई की जानकारी 20 जुलाई 2026 को समाचार पत्रों के माध्यम से मिली। उन्होंने कहा कि इस खबर से उन्हें गहरा दुख और आश्चर्य हुआ, क्योंकि उन्हें पहले किसी भी प्रकार की आधिकारिक सूचना नहीं दी गई थी।

उन्होंने बताया कि उनका चुनाव वर्ष 2024-2027 के कार्यकाल के लिए तत्कालीन निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में विधिवत चुनाव प्रक्रिया के तहत हुआ था। ऐसे में बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया का पालन किए उन्हें पद से हटाया जाना उचित नहीं है।

संतोष सिंह ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार, तथ्यहीन और असत्य बताते हुए कहा कि उन्हें न तो कोई कारण बताओ नोटिस दिया गया और न ही अपना पक्ष रखने का अवसर उपलब्ध कराया गया।

उन्होंने धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष से अपील की कि संस्था के संविधान, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए निर्णय लिए जाएं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य क्रिकेट के विकास को बढ़ावा देना होना चाहिए और इसे किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रखा जाना चाहिए।

प्रेस वार्ता के अंत में संतोष सिंह ने पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करते हुए विश्वास जताया कि सत्य जल्द सामने आएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports