, ,

जनहित के 17 मुद्दों पर झरिया विधायक रागिनी सिंह का एक्शन, लोदना एरिया-10 प्रबंधन को सौंपा मांग-पत्र

JP Bharat Shareझरिया/धनबाद: झरिया विधानसभा क्षेत्र के लोदना एरिया-10 में वर्षों से लंबित जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक रागिनी सिंह ने सोमवार को क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिंह के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों की…

JP Bharat Share

झरिया/धनबाद: झरिया विधानसभा क्षेत्र के लोदना एरिया-10 में वर्षों से लंबित जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक रागिनी सिंह ने सोमवार को क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिंह के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों की ओर से 17 सूत्री मांग-पत्र सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

बैठक में पेयजल आपूर्ति, बिजली व्यवस्था, सड़क मरम्मत, ट्रांसफॉर्मर की स्थापना, स्ट्रीट लाइट, आवास, जलापूर्ति पाइपलाइन, खेल मैदान के सौंदर्यीकरण, सामुदायिक भवनों की मरम्मत और धार्मिक स्थल से जुड़े निर्माण कार्य सहित कई जनहित के विषयों पर चर्चा की गई।

मांग-पत्र में गोल्डेन पहाड़ी स्थित सिद्ध गुरु चेतन्य शक्ति पीठ मंदिर परिसर का निर्माण कार्य पूरा कराने, कुसुंडा कोलियरी क्षेत्र में पेयजल एवं पिट वाटर की व्यवस्था, विभिन्न वार्डों की जर्जर सड़कों की मरम्मत, डीजी प्लांट डिगवाडीह में गेट एवं स्ट्रीट लाइट लगाने, झरिया चार नंबर बस स्टैंड से सब्जी बाजार तक जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने तथा जामाडोबा, जोगीडीह, जीतपुर और लोदना सहित कई क्षेत्रों में पानी, बिजली एवं आवास संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही।

बैठक में क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अमित कुमार महतो एवं परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रबंधन ने विधायक द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक पहल करते हुए प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि के.डी. पांडेय, अखिलेश सिंह, राज किशोर जेना, रामाधार सिंह, उमेश यादव, संजय यादव, रविकांत पासवान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और श्रमिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर पेयजल, बिजली, सड़क, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान तक उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा और विकास कार्यों की नियमित निगरानी भी की जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports