,

दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम ने रचा इतिहास, नीट-2026 में शानदार सफलता; जिला प्रशासन उठाएगा मेडिकल शिक्षा का पूरा खर्च

JP Bharat Shareधनबाद: सीमित संसाधनों और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद प्रतिभा और मेहनत के दम पर सफलता की नई मिसाल कायम करते हुए धनबाद की पूनम कुमारी ने नीट-2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। एसएसएलएनटी सीएम उत्कृष्ट गर्ल्स विद्यालय की पूर्व छात्रा पूनम ने 582 अंक, 99.1375 परसेंटाइल तथा ऑल इंडिया रैंक 16,972 हासिल…

JP Bharat Share

धनबाद: सीमित संसाधनों और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद प्रतिभा और मेहनत के दम पर सफलता की नई मिसाल कायम करते हुए धनबाद की पूनम कुमारी ने नीट-2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। एसएसएलएनटी सीएम उत्कृष्ट गर्ल्स विद्यालय की पूर्व छात्रा पूनम ने 582 अंक, 99.1375 परसेंटाइल तथा ऑल इंडिया रैंक 16,972 हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने सम्मानित करते हुए मेडिकल शिक्षा का पूरा खर्च वहन करने की घोषणा की है।

भूदा बस्ती निवासी पूनम के पिता धरमू गोराई दिहाड़ी मजदूर हैं, जबकि उनकी मां पीपू देवी गृहिणी हैं। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद पूनम ने लगातार मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ पढ़ाई जारी रखी। इससे पहले भी उन्होंने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर धनबाद जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया था।

समाहरणालय में आयोजित सम्मान समारोह में उपायुक्त आदित्य रंजन ने पूनम को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की शिक्षा आर्थिक कारणों से प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि जिला प्रशासन पूनम के मेडिकल कॉलेज में प्रवेश से लेकर डॉक्टर बनने तक की पूरी शिक्षा का खर्च वहन करेगा।

पूनम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय में मिले मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक माहौल ने उनकी तैयारी को मजबूत बनाया। उन्होंने भविष्य में कार्डियोलॉजिस्ट बनकर जरूरतमंद मरीजों की सेवा करने की इच्छा व्यक्त की।

पूनम की इस सफलता को जिला प्रशासन ने सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया। उनकी उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और पूरे धनबाद जिले में खुशी का माहौल है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports