, ,

झरिया: जेलगोरा गेस्ट हाउस के जीर्णोद्धार कार्य ने पकड़ी रफ्तार, विधायक रागिनी सिंह ने किया निरीक्षण

JP Bharat Shareझरिया | 24 जुलाई: झरिया विधानसभा क्षेत्र के जेलगोरा स्थित वर्षों पुराने और जर्जर गेस्ट हाउस के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) द्वारा भवन के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है।…

JP Bharat Share

झरिया | 24 जुलाई: झरिया विधानसभा क्षेत्र के जेलगोरा स्थित वर्षों पुराने और जर्जर गेस्ट हाउस के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) द्वारा भवन के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। शुक्रवार को झरिया विधायक रागिनी सिंह ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

जेलगोरा गेस्ट हाउस क्षेत्र का प्रमुख सामुदायिक भवन माना जाता है, जहां शादी-विवाह, सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। भवन की जर्जर स्थिति के कारण लोगों को वर्षों से काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

निरीक्षण के दौरान विधायक रागिनी सिंह ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गेस्ट हाउस का विकास इस प्रकार किया जाए, जिससे क्षेत्र के लोगों को कम खर्च में सुरक्षित, आधुनिक और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

विधायक ने बीसीसीएल अधिकारियों के साथ क्षेत्र की अन्य जनसुविधाओं और विकास कार्यों पर भी चर्चा की। उन्होंने समयबद्ध तरीके से सभी परियोजनाओं को पूरा करने तथा गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा उनकी प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े विकास कार्यों को आगे भी निरंतर गति दी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जीर्णोद्धार के बाद जेलगोरा गेस्ट हाउस स्थानीय लोगों के लिए एक आधुनिक और सुविधायुक्त सामुदायिक केंद्र के रूप में विकसित होगा।

निरीक्षण के दौरान संतोष सिंह, अखिलेश सिंह, उमेश यादव, राज किशोर जेना, अभिषेक पांडेय, स्वरूप भट्टाचार्य, राहुल सिंह सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। गेस्ट हाउस के पुनर्निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए जल्द कार्य पूरा होने की उम्मीद व्यक्त की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed