,

रांची: SIR-2026 अभियान में तेजी, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश; लापरवाही पर शोकॉज और वेतन रोकने की कार्रवाई

JP Bharat Shareरांची | 24 जुलाई: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान को समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए रांची जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शेष छह दिनों के भीतर Enumeration Form के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य हर हाल में पूरा…

JP Bharat Share

रांची | 24 जुलाई: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान को समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए रांची जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शेष छह दिनों के भीतर Enumeration Form के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के ERO और AERO से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। जिन मतदान केंद्रों पर कार्य अपेक्षाकृत धीमा पाया गया, वहां अभियान की गति बढ़ाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को भी निर्देशित किया कि अगले छह दिनों तक सभी BLO सुपरवाइजर लगातार फील्ड में रहकर कार्यों की निगरानी करें, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो सके।

धीमी प्रगति पर कार्रवाई

समीक्षा के दौरान असंतोषजनक प्रदर्शन पर रातू के AERO-सह-अंचलाधिकारी रवि कुमार, चान्हो के अंचलाधिकारी, हेहल के अंचलाधिकारी और AMC चंद्र दीप कुमार को शोकॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा, बैठक में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने पर बुंडू के AERO और बड़गाईं के अंचलाधिकारी को भी शोकॉज जारी करने के साथ उनका वेतन रोकने का आदेश दिया गया।

50 प्रतिशत से कम डिजिटाइजेशन पर भी होगी कार्रवाई

उपायुक्त ने कहा कि जिन BLO का डिजिटाइजेशन कार्य 50 प्रतिशत से कम रहेगा, उन्हें भी शोकॉज नोटिस जारी किया जाएगा। वहीं, BLO सुपरवाइजरों की शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध निलंबन जैसी अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।

बैठक में जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के ERO, AERO, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports