,

बोकारो: शादी की जिद में 33 हजार वोल्ट के टावर पर चढ़ा युवक, चार घंटे बाद सुरक्षित उतारा गया

JP Bharat Shareबोकारो | 24 जुलाई: झारखंड के बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड में गुरुवार को एक युवक शादी की मांग को लेकर 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। करीब चार घंटे तक चले हाई-वोल्टेज घटनाक्रम के बाद प्रशासन और पुलिस…

JP Bharat Share

बोकारो | 24 जुलाई: झारखंड के बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड में गुरुवार को एक युवक शादी की मांग को लेकर 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। करीब चार घंटे तक चले हाई-वोल्टेज घटनाक्रम के बाद प्रशासन और पुलिस की समझाइश पर युवक सुरक्षित नीचे उतर आया।

जानकारी के अनुसार, पेटरवार के पोडोयाटांड़ निवासी सूरज मोदी अपने ननिहाल चंदनकियारी के चंडीपुर गांव आया हुआ था। इसी दौरान उसका गांव की एक युवती से प्रेम संबंध हो गया। बताया जा रहा है कि शादी की बात आगे नहीं बढ़ने से नाराज होकर उसने विरोध स्वरूप हाईटेंशन टावर पर चढ़कर शादी कराने की मांग शुरू कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा को देखते हुए बिजली विभाग ने तत्काल 33 हजार वोल्ट की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मेगाफोन के माध्यम से युवक को लगातार समझाकर नीचे उतरने की अपील करती रही।

करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक स्वयं सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई। घटना के दौरान मौके पर प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed