, ,

रांची में भारतीय मजदूर संघ की त्रिदिवसीय अखिल भारतीय कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ

JP Bharat Shareधनबाद/रांची: भारतीय मजदूर संघ (BMS) की त्रिदिवसीय अखिल भारतीय कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ रविवार को रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी के सभागार में दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन सत्र में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. मल्लेशम, राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र कुमार पांडेय तथा भारतीय मजदूर संघ के पालक अधिकारी वी. भग्गया ने संयुक्त…

JP Bharat Share

धनबाद/रांची: भारतीय मजदूर संघ (BMS) की त्रिदिवसीय अखिल भारतीय कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ रविवार को रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी के सभागार में दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन सत्र में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. मल्लेशम, राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र कुमार पांडेय तथा भारतीय मजदूर संघ के पालक अधिकारी वी. भग्गया ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सरला बिरला यूनिवर्सिटी के निदेशक एवं राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय कार्यसमिति बैठक में देश के विभिन्न राज्यों, महासंघों एवं संबद्ध संगठनों से लगभग 150 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। बैठक के दौरान श्रमिकों के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, नए लेबर कोड, बदलते औद्योगिक परिवेश और श्रम कानूनों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर उन्हें पारित किया जाएगा।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. मल्लेशम ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व का श्रम जगत तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटलीकरण, गिग एवं प्लेटफॉर्म अर्थव्यवस्था, उत्पादन प्रणालियों में बदलाव और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों ने श्रमिकों के सामने नई परिस्थितियाँ उत्पन्न की हैं। ऐसे समय में भारतीय मजदूर संघ की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वह श्रमिकों के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा करे।

राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र कुमार पांडेय ने भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी को याद करते हुए कहा कि उनका मूल विचार था—”न्याय की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति की सहायता करना ही अंत्योदय है।” उन्होंने कहा कि यही विचार भारतीय मजदूर संघ की कार्यशैली का आधार है। संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम श्रमिक तक न्याय, सुरक्षा और सम्मान पहुँचाना है।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष बलिराम यादव, प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष चंदन कुमार प्रसाद ने किया। इस दौरान प्रदेश के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य रूप से सुनील कुमार, अंगद उपाध्याय, रमाशंकर प्रसाद, सुबोध कुमार यादव, शिवकुमार सिंह, अवधेश राय, धर्मजीत चौधरी, उमेश कुमार सिंह, मुरारी तांती, प्रभात रंजन, नीरज तिवारी, सुनील कुमार पांडेय, रविंद्र कुमार मिश्रा, संतोष कुमार साहू, दिलीप कुमार, अखिलेश मिश्रा, विक्रम सिंह एवं ब्रजकिशोर राम सहित कई प्रतिनिधि शामिल हुए।

धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं बीसीसीएल एपेक्स सुरक्षा समिति के सदस्य उमेश कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आगामी तीन दिनों तक विभिन्न सत्रों में श्रमिकों के हितों, श्रम कानूनों, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, औद्योगिक संबंधों तथा नए लेबर कोड पर गहन चर्चा होगी। बैठक में पारित प्रस्तावों के आधार पर संगठन भविष्य की रणनीति तय करेगा और श्रमिकों के हितों को लेकर अपनी आगे की कार्ययोजना तैयार करेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports