,

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में नए विद्यार्थियों का स्वागत, निदेशक बोले- जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें

JP Bharat Shareधनबाद, 26 जुलाई: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में रविवार को नवप्रवेशित अंडरग्रेजुएट (यूजी) एवं पोस्टग्रेजुएट (पीजी) विद्यार्थियों के लिए पेनमैन ऑडिटोरियम में भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूजी और पीजी छात्रों के लिए अलग-अलग सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुसंधान संस्कृति, नवाचार इकोसिस्टम, छात्र सहायता…

JP Bharat Share

धनबाद, 26 जुलाई: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में रविवार को नवप्रवेशित अंडरग्रेजुएट (यूजी) एवं पोस्टग्रेजुएट (पीजी) विद्यार्थियों के लिए पेनमैन ऑडिटोरियम में भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूजी और पीजी छात्रों के लिए अलग-अलग सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुसंधान संस्कृति, नवाचार इकोसिस्टम, छात्र सहायता सेवाओं और कैंपस जीवन से विस्तारपूर्वक परिचित कराया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईआईटी (आईएसएम) के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने सभी नए विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें संस्थान की सौ वर्षों से अधिक पुरानी गौरवशाली विरासत से प्रेरणा लेकर उत्कृष्ट भविष्य निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आईआईटी (आईएसएम) आज इंटरडिसिप्लिनरी शिक्षा के साथ-साथ क्रिटिकल मिनरल्स, क्वांटम टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर, रिन्यूएबल एनर्जी और सस्टेनेबल माइनिंग जैसे उभरते क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

निदेशक ने विद्यार्थियों से केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित न रहने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें क्रिटिकल थिंकिंग, टीमवर्क और प्रॉब्लम सॉल्विंग जैसी क्षमताओं का विकास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे इंजीनियर और शोधकर्ता चाहिए जो नई सोच के साथ समाज की चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करें। उन्होंने विद्यार्थियों को स्टार्टअप और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने तथा “जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर” बनने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने विद्यार्थियों से अकादमिक उत्कृष्टता के साथ नेतृत्व क्षमता, नवाचार, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डीन (एकेडमिक) प्रो. अमित राय दीक्षित ने संस्थान की शैक्षणिक संरचना, पाठ्यक्रम, मूल्यांकन प्रणाली, अकादमिक नियमों और इंटरडिसिप्लिनरी लर्निंग के अवसरों की जानकारी दी।

वहीं डीन (इनोवेशन एंड कॉरपोरेट रिलेशंस) प्रो. आलोक कुमार दास ने विद्यार्थियों को रिसर्च, स्टार्टअप, इंडस्ट्री कोलैबोरेशन और इनोवेशन से जुड़े अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने की सलाह दी।

डीन (स्टूडेंट्स वेलफेयर) प्रो. संजय कुमार मंडल ने हॉस्टल, छात्र कल्याण योजनाओं, काउंसलिंग सेवाओं, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य छात्र सुविधाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम से पहले डीन (स्टूडेंट्स वेलफेयर) कार्यालय द्वारा YourDOST के सहयोग से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए अलग-अलग मेंटल हेल्थ अवेयरनेस ओरिएंटेशन सत्र आयोजित किए गए। इनमें तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन, मानसिक स्वास्थ्य और समय पर काउंसलिंग लेने के महत्व पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन डीन (इंटरनेशनल रिलेशंस) प्रो. रजनी सिंह ने किया। अंत में विद्यार्थियों ने संस्थान की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं, कैंपस जीवन और उपलब्ध सुविधाओं से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया।

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद का यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम नए विद्यार्थियों के लिए संस्थान की शैक्षणिक संस्कृति, नवाचार और उत्कृष्टता की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports