,

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास

JP Bharat Shareधनबाद, 21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर आईआईटी (आईएसएम) धनबाद परिसर में रविवार को भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के जिमखाना ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, उनके परिजनों तथा कैंपस के अन्य निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योग के प्रति अपनी…

JP Bharat Share

धनबाद, 21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर आईआईटी (आईएसएम) धनबाद परिसर में रविवार को भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के जिमखाना ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, उनके परिजनों तथा कैंपस के अन्य निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास के साथ हुई। इस दौरान योग प्रशिक्षक अजय कुमार ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास स्वस्थ जीवन और मानसिक संतुलन बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है।

इस अवसर पर संस्थान के डीन (एकेडमिक) प्रो. एम.के. सिंह, रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय, एसोसिएट डीन (स्टूडेंट वेलफेयर-स्टूडेंट एक्टिविटीज) प्रो. संजय मंडल, स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. अनीता कुमारी, अभिषेक बास्ये सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 13 जून को संपन्न हुई योग प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. अनीता कुमारी एवं दीक्षा पाटले ने संयुक्त रूप से किया। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

संस्थान प्रबंधन ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति और समग्र कल्याण का आधार है। कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास अपनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।

अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports