,

आगरा कैंट घटना के विरोध में धनबाद के स्टेशन मास्टरों का प्रदर्शन, काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

JP Bharat Shareधनबाद: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन मास्टर के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में मंगलवार को धनबाद रेल मंडल के स्टेशन मास्टरों ने विरोध-प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन (AISM) के बैनर तले मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय के समक्ष आयोजित धरने में करीब 50 स्टेशन मास्टरों ने काला बिल्ला…

JP Bharat Share

धनबाद: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन मास्टर के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में मंगलवार को धनबाद रेल मंडल के स्टेशन मास्टरों ने विरोध-प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन (AISM) के बैनर तले मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय के समक्ष आयोजित धरने में करीब 50 स्टेशन मास्टरों ने काला बिल्ला लगाकर घटना के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारियों ने आगरा कैंट स्टेशन पर स्टेशन मास्टर नरेंद्र सिंह चाहर के साथ कथित रूप से हुए अमानवीय व्यवहार और बलपूर्वक ले जाने की घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मचारियों की गरिमा और सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।

धरना-प्रदर्शन में एसोसिएशन के केंद्रीय और मंडलीय पदाधिकारियों के साथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन एवं अन्य कर्मचारी संगठनों ने भी समर्थन दिया।

प्रदर्शन के बाद एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (Sr. DOM) और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (Sr. DPO) को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधियों ने रेलवे प्रशासन से मामले को उच्च स्तर तक पहुंचाकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने और रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

स्टेशन मास्टरों ने कहा कि देशभर के रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था की जानी चाहिए।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports