धनबाद (बलियापुर): बलियापुर प्रखंड की आमटाल पंचायत से दुखद घटना सामने आई है। वरिष्ठ नेता आनंद महिपाल के भतीजे के असामयिक निधन की सूचना पर सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे और अपनी संवेदना व्यक्त की।
विधायक ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि युवाओं से नियमित संवाद करना और उनकी परेशानियों को समझना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मानसिक तनाव या किसी कठिन परिस्थिति से गुजर रहे व्यक्ति को अपनों से बातचीत करनी चाहिए, क्योंकि ऐसे समय में परिवार और समाज का साथ महत्वपूर्ण होता है।
उन्होंने समाज में ऐसा संवेदनशील वातावरण बनाने की जरूरत बताई, जहां कोई भी युवा खुद को अकेला महसूस न करे।
विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति मिलने की प्रार्थना की।
















