धनबाद: धनबाद समाहरणालय सभागार में जिलास्तरीय पर्यटन संवर्धन परिषद (DTPC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त धनबाद आदित्य रंजन ने की। इस दौरान सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों के चिन्हितीकरण, वर्गीकरण और समुचित विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पर्यटन स्थलों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, आवश्यक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संभावित योजनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में पर्यटन स्थलों के विकास के साथ-साथ उन्हें अधिक आकर्षक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में आवश्यक पहल पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को पर्यटन विकास से जुड़े कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
















