आसनसोल के बस्तीन बाजार दुर्गा मंदिर की सुरक्षा कड़ी, सेंट्रल फोर्स तैनात

JP Bharat Share15 साल बाद खुले मंदिर में प्रशासन अलर्ट, मुख्य द्वार फिलहाल बंद आसनसोल: Shri Shri Durga Mata Charitable Trust Durga Temple की सुरक्षा व्यवस्था अचानक कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मंदिर के मुख्य द्वार को फिलहाल बंद रखने का निर्देश जारी किया है। बुधवार को मंदिर परिसर…

JP Bharat Share

15 साल बाद खुले मंदिर में प्रशासन अलर्ट, मुख्य द्वार फिलहाल बंद

आसनसोल: Shri Shri Durga Mata Charitable Trust Durga Temple की सुरक्षा व्यवस्था अचानक कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मंदिर के मुख्य द्वार को फिलहाल बंद रखने का निर्देश जारी किया है।

बुधवार को मंदिर परिसर के बाहर भारी संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवान तैनात नजर आए। जवान मंदिर के आसपास लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

प्रशासन का कहना है कि यह कदम पूरी तरह सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। स्थानीय प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति एवं संयम बनाए रखने की अपील की गई है।

गौरतलब है कि करीब 15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हाल ही में विधानसभा चुनाव परिणाम के दिन मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। इसके बाद मंगलवार को भक्तों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की थी।

हालांकि, अचानक बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था और मुख्य द्वार बंद किए जाने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports