गोविंदपुर: Global School of India में बुधवार को अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम और स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ “जीवन” एनजीओ के संस्थापक Anil Singh ने किया। उन्होंने “समावेशी शिक्षा” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि हर बच्चे को समान अवसर और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलना चाहिए।
इस मौके पर Asarfi Hospital के सहयोग से विद्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जहां विद्यार्थियों और अभिभावकों की स्वास्थ्य जांच की गई।
विद्यालय के संचालक Dr. S. Khalid ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच और अभिभावक-विद्यालय के बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।
वहीं विद्यालय की प्राचार्या Chandni Trigunayat ने अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यक्ष Dr. Nikhat Parveen भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।
















