बंद मिले आंगनबाड़ी केंद्र तो होगी कार्रवाई : उप विकास आयुक्त

JP Bharat Shareदेवघर : Collectorate Auditorium में शुक्रवार को उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता Piyush Sinha ने की। इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिकाएं मौजूद रहीं। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, बच्चों के पोषण, आधार नामांकन तथा विभिन्न…

JP Bharat Share

देवघर : Collectorate Auditorium में शुक्रवार को उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता Piyush Sinha ने की। इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिकाएं मौजूद रहीं।

बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, बच्चों के पोषण, आधार नामांकन तथा विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने सेविका एवं सहायिका के रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र भरने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी केंद्र का संचालन प्रभावित नहीं होना चाहिए।

उन्होंने सभी सीडीपीओ को प्रतिदिन सुबह नौ बजे तक संचालित एवं बंद आंगनबाड़ी केंद्रों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि लगातार बंद पाए जाने वाले केंद्रों की सेविका एवं सहायिका के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

महिला पर्यवेक्षिकाओं को प्रतिदिन कम से कम पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में पोषण ट्रैकर पर नियमित डेटा अपडेट करने, जर्जर भवनों में संचालित केंद्रों को बंद करने तथा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों की लोकेशन मैपिंग जल्द पूरा करने और विशेष शिविर लगाकर बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का निर्देश दिया गया। कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें एमटीसी सेंटर में भर्ती कराने पर भी विशेष बल दिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports