,

राजगंज के संत मैथ्यूज हाई स्कूल में धूमधाम से मना शारदीय उत्सव, बच्चों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

JP Bharat Shareराजगंज: संत मैथ्यूज हाई स्कूल, राजगंज में शारदीय उत्सव हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस दौरान नर्सरी से कक्षा 10वीं तक के विद्यार्थियों ने माँ दुर्गा, माँ सरस्वती, माँ लक्ष्मी और महिषासुर की वेशभूषा में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ विशेष प्रस्तुति…

JP Bharat Share

राजगंज: संत मैथ्यूज हाई स्कूल, राजगंज में शारदीय उत्सव हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस दौरान नर्सरी से कक्षा 10वीं तक के विद्यार्थियों ने माँ दुर्गा, माँ सरस्वती, माँ लक्ष्मी और महिषासुर की वेशभूषा में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ विशेष प्रस्तुति रही। माँ दुर्गा के रूप में सजी छात्राओं ने बाल विवाह, भ्रूण हत्या, अंधविश्वास, गरीबी और दहेज प्रथा जैसी समस्याओं को दर्शाते हुए शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में स्कूल की कोऑर्डिनेटर अश्विनी वर्मा, अंजलि रानी और नेहा पोद्दार शामिल थीं। विद्यालय के प्राचार्य राहुल कुमार दे ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के साथ सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना भी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports