,

बैडमिंटन प्रतियोगिता के जरिए दिया नशा मुक्त जीवन का संदेश, आईआईटी (आईएसएम) में हुआ आयोजन

JP Bharat Shareधनबाद: नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के तहत आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर स्थित बैडमिंटन कोर्ट में आयोजित इस प्रतियोगिता की थीम “रैकेट घुमाओ, नशा भगाओ” रखी…

JP Bharat Share

धनबाद: नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के तहत आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर स्थित बैडमिंटन कोर्ट में आयोजित इस प्रतियोगिता की थीम “रैकेट घुमाओ, नशा भगाओ” रखी गई थी।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता फैलाना था। प्रतियोगिता में छात्रों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर गर्ल्स डबल्स वर्ग में अनिर्वेदा और नव्या की जोड़ी विजेता बनी, जबकि दिव्यानी और सुभिक्षा उपविजेता रहीं। जूनियर बॉयज डबल्स में ईऑन और अरुण ने खिताब अपने नाम किया, जबकि श्लोक और अनीश दूसरे स्थान पर रहे।

विमेंस डबल्स वर्ग में स्वास्ति और सोनाली की जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। पलक और अलीशा उपविजेता रहीं। वहीं मेंस डबल्स वर्ग में चेतन और विजय विजेता बने, जबकि चंदन और अनीकेत की जोड़ी को उपविजेता स्थान से संतोष करना पड़ा।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का आयोजन प्रो. संजय मंडल, एसोसिएट डीन (स्टूडेंट एक्टिविटीज) के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. अनीता कुमारी और अनूप कश्यप की अहम भूमिका रही।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे खेल-कूद को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे और समाज में नशा मुक्त जीवन का संदेश फैलाने का कार्य करेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports