,

बांसजोड़ा में आजसू और राम रहीम सेना समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष, फायरिंग और तोड़फोड़ से इलाके में तनाव

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र स्थित बांसजोड़ा में बुधवार को आजसू और राम रहीम सेना समर्थकों के बीच जमकर हिंसक झड़प हुई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जबकि कई राउंड फायरिंग होने की भी बात सामने आ रही है। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, वहीं कई…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र स्थित बांसजोड़ा में बुधवार को आजसू और राम रहीम सेना समर्थकों के बीच जमकर हिंसक झड़प हुई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जबकि कई राउंड फायरिंग होने की भी बात सामने आ रही है। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, वहीं कई बड़े और छोटे वाहनों में तोड़फोड़ की गई।

जानकारी के अनुसार, बांसजोड़ा इलाके में कथित अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ आजसू नेत्री रजनी देवी द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत दी गई थी। आरोप है कि इसी शिकायत से नाराज होकर कुछ लोगों ने आजसू समर्थकों पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने कई वाहनों को निशाना बनाते हुए जमकर तोड़फोड़ की। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर फायरिंग भी की गई। गोली लगने से 60 वर्षीय किसन रवानी घायल हो गए। वहीं आजसू नेता हीरालाल महतो समेत कई अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे हैं।

घटना के दौरान क्षतिग्रस्त वाहनों में से एक वाहन से पुलिस को एक पिस्टल भी बरामद हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हथियार की जांच की जा रही है।

घायलों को इलाज के लिए धनबाद के Shaheed Nirmal Mahto Medical College and Hospital (SNMMCH) लाया गया। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में आजसू समर्थक अस्पताल पहुंच गए, जिससे अस्पताल परिसर में भी तनावपूर्ण माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि घायल आजसू नेता हीरालाल महतो अस्पताल से चुपचाप निकलने की कोशिश कर रहे थे। आरोप है कि सरायढेला थाना पुलिस उन्हें कस्टडी में लेकर पीसीआर वाहन में बैठाने का प्रयास कर रही थी। इसी बात को लेकर समर्थक भड़क गए और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा शुरू हो गया।

समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई और हाथापाई जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान पुलिस विरोधी नारेबाजी भी की गई। हंगामे के बीच हीरालाल महतो बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए। उन्हें रोकने की कोशिश में सरायढेला थाना के एक एसआई घायल हो गए।

घटना के बाद पुलिस अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। हालांकि मामले को लेकर पुलिस अधिकारी मीडिया के सामने खुलकर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports