,

SNMMCH में युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, परिजनों ने ऑक्सीजन की कमी का लगाया आरोप

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद के Shaheed Nirmal Mahto Medical College and Hospital (SNMMCH) में इलाज के दौरान 22 वर्षीय जयदेव महतो की मौत के बाद अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक बलियापुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का रहने वाला था और पंडाल सजाने का काम करता था। जानकारी…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद के Shaheed Nirmal Mahto Medical College and Hospital (SNMMCH) में इलाज के दौरान 22 वर्षीय जयदेव महतो की मौत के बाद अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक बलियापुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का रहने वाला था और पंडाल सजाने का काम करता था।

जानकारी के अनुसार, जहर खाने के बाद गंभीर हालत में जयदेव महतो को SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ICU में उनका इलाज चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित जांच और कार्रवाई की मांग की है।

मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा नेत्री Tara Devi अस्पताल पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के दावे धरातल पर पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं।

तारा देवी ने कहा कि एक गरीब मजदूर की जान अस्पताल की लापरवाही की वजह से चली गई। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports