,

बारिश लौट आई, लेकिन अब भी 29% कम बरसा धनबाद का मानसून

JP Bharat Shareधनबाद : धनबाद जिले में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को पूरे दिन आसमान बादलों से ढका रहा और जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश व फुहारें पड़ती रहीं। बारिश और बादलों की वजह से लोगों को उमस और तेज धूप से राहत मिली, वहीं तापमान में…

JP Bharat Share

धनबाद : धनबाद जिले में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को पूरे दिन आसमान बादलों से ढका रहा और जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश व फुहारें पड़ती रहीं। बारिश और बादलों की वजह से लोगों को उमस और तेज धूप से राहत मिली, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार सुबह भी आसमान में बादलों का डेरा बना रहा, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार धनबाद समेत मध्य झारखंड के अधिकांश हिस्सों में 12 से 15 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है। साथ ही कुछ इलाकों में गरज-चमक और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है, जिसके मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई कमी से लोगों को गर्मी से राहत मिली, जबकि किसानों को भी आगामी बारिश से खेती के कार्यों में मदद मिलने की उम्मीद है।

हालांकि मानसून की गतिविधियां तेज हुई हैं, लेकिन जिले में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 11 जुलाई के बीच धनबाद में 223.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 315.4 मिमी होनी चाहिए थी। यानी जिले में अब तक करीब 29 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

मौसम विभाग का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो वर्षा की कमी में सुधार हो सकता है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports