, ,

BBMKU में क्लस्टर सिस्टम का विरोध, छात्र नेता चितरंजन कुमार सिंह ने सौंपा ज्ञापन

JP Bharat ShareKatras / #Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) में विभिन्न विभागों के पुनर्गठन एवं राज्यभर के महाविद्यालयों में क्लस्टर सिस्टम लागू किए जाने के विरोध में BBMKU विधायक प्रतिनिधि एवं छात्र नेता चितरंजन कुमार सिंह ने बाघमारा विधायक शत्रुधन महतो एवं धनबाद सांसद ढुल्लू महतो को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कतरास…

JP Bharat Share

Katras / #Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) में विभिन्न विभागों के पुनर्गठन एवं राज्यभर के महाविद्यालयों में क्लस्टर सिस्टम लागू किए जाने के विरोध में BBMKU विधायक प्रतिनिधि एवं छात्र नेता चितरंजन कुमार सिंह ने बाघमारा विधायक शत्रुधन महतो एवं धनबाद सांसद ढुल्लू महतो को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कतरास कॉलेज के साइंस एवं आर्ट्स संकाय के अंतर्गत Psychology, Philosophy, Urdu, Sanskrit और Khortha विषयों में क्लस्टर सिस्टम लागू करने का विरोध दर्ज कराया गया। इसके अलावा BBMKU के स्नातकोत्तर प्रबंधन विभाग, जनसंचार विभाग, कंप्यूटर साइंस विभाग, विधि विभाग, शिक्षा विभाग एवं विदेशी भाषा विभाग के पुनर्गठन को लेकर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि इन विभागों और विषयों में बड़ी संख्या में गरीब, आदिवासी, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग एवं मूलवासी समुदाय के छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। क्लस्टर सिस्टम लागू होने से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा प्रभावित होगी और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा।

छात्र नेता चितरंजन कुमार सिंह ने कहा कि यह निर्णय सामाजिक न्याय, समान अवसर और समावेशी शिक्षा की भावना के विपरीत है। उन्होंने मांग की कि क्लस्टर सिस्टम लागू करने की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोका जाए तथा पूर्व से संचालित विभागों एवं विषयों को नियमित रूप से जारी रखा जाए।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद विधायक शत्रुधन महतो और सांसद ढुल्लू महतो ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर वे राज्यपाल एवं संबंधित उच्च अधिकारियों से बातचीत करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि गरीब एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले छात्र-छात्राओं के हितों के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं होने दिया जाएगा और छात्रों की समस्याओं को सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports