,

धनबाद के बरमसिया शनि मंदिर में शरबत वितरण, युवा संघर्ष मोर्चा की पहल

JP Bharat ShareDhanbad : भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से युवा संघर्ष मोर्चा (जनवादी) की ओर से बरमसिया शनि मंदिर में शरबत एवं बिस्कुट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच राहत सामग्री बांटी गई। कार्यक्रम के…

JP Bharat Share

Dhanbad : भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से युवा संघर्ष मोर्चा (जनवादी) की ओर से बरमसिया शनि मंदिर में शरबत एवं बिस्कुट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच राहत सामग्री बांटी गई।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए ठंडा शरबत वितरित किया गया। सामाजिक सेवा के इस कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

मोर्चा के संस्थापक दिलीप सिंह ने बताया कि बरमसिया शनि मंदिर में प्रत्येक शनिवार को भक्तों की सुविधा के लिए विभिन्न सेवा कार्य किए जाते हैं, जिसमें संस्था के सदस्य और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा करना और जरूरतमंद लोगों की मदद करना है। गर्मी के मौसम में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा समय-समय पर भोजन, वस्त्र एवं कंबल वितरण जैसे सामाजिक सेवा कार्य किए जाने की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सोनी सिंह सरदार, जय कश्यप, अजीत शर्मा, राजेश सोनी, अजीत साहू सहित कई सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed