धनबाद: कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की CSR योजना के अंतर्गत परियोजना क्षेत्रों के स्थानीय उम्मीदवारों से निःशुल्क आवासीय रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
यह कार्यक्रम Skill India के तहत संचालित किया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार अपने नजदीकी BCCL परियोजना क्षेत्र के CSR विभाग या संबंधित नोडल अधिकारी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
















