गढ़वा के BSF जवान दीपक गुप्ता का इलाज के दौरान निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

JP Bharat Shareगढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के भवनाथपुर निवासी BSF जवान दीपक गुप्ता की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। वह छुट्टी पर अपने पैतृक गांव आए हुए थे और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में तैनात थे। जानकारी के अनुसार, सोमवार को भवनाथपुर-श्रीबंशीधर नगर…

JP Bharat Share

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के भवनाथपुर निवासी BSF जवान दीपक गुप्ता की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। वह छुट्टी पर अपने पैतृक गांव आए हुए थे और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को भवनाथपुर-श्रीबंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर छहमाइलवा विद्युत सब स्टेशन के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दीपक गुप्ता और दूसरी बाइक पर सवार बुका गांव निवासी विकास राउत गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दीपक गुप्ता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

जवान की मौत की खबर से भवनाथपुर में शोक का माहौल है। उनके परिवार और परिचितों में दुख की लहर है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports