, ,

बीआईटी सिंदरी को नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर करने पर निदेशक पंकज राय सम्मानित

JP Bharat Shareटुंडी : ऑल इंडिया स्मॉल एंड मिडियम जर्नीलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन धनबाद जिला इकाई की ओर से मंगलवार को बीआईटी सिंदरी के निदेशक पंकज राय को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उन्हें संस्थान को उत्कृष्ट अभियंत्रण शिक्षा केंद्र के रूप में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस…

JP Bharat Share

टुंडी : ऑल इंडिया स्मॉल एंड मिडियम जर्नीलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन धनबाद जिला इकाई की ओर से मंगलवार को बीआईटी सिंदरी के निदेशक पंकज राय को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उन्हें संस्थान को उत्कृष्ट अभियंत्रण शिक्षा केंद्र के रूप में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संगठन के प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि बीआईटी सिंदरी राज्य ही नहीं बल्कि देश के प्रतिष्ठित अभियंत्रण शिक्षण संस्थानों में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि निदेशक पंकज राय के नेतृत्व में संस्थान शिक्षा, अनुसंधान और तकनीकी विकास के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

धनबाद जिला अध्यक्ष राहुल कुमार राय ने कहा कि बीआईटी सिंदरी शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि निदेशक पंकज राय के नेतृत्व में संस्थान का गौरव लगातार बढ़ रहा है।

कार्यक्रम के दौरान जिला सचिव दीपक पांडेय को भी प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह द्वारा ऑल इंडिया स्मॉल एंड मिडियम जर्नीलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन का परिचय पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती और पत्रकार हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।

सम्मान समारोह में प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार राय, सचिव दीपक पांडेय और हेमंत कुमार दान समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी ने बीआईटी सिंदरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports