, ,

बीआईटी सिंदरी में छात्राओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 158 छात्राओं ने कराया परीक्षण

JP Bharat Shareधनबाद/सिंदरी: बीआईटी सिंदरी परिसर में रविवार, 16 अगस्त को छात्राओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन पाटलीपुत्र अस्पताल, धनबाद की ओर से किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और विशेषज्ञ चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराना था। शिविर में स्त्री एवं प्रसव…

JP Bharat Share

धनबाद/सिंदरी: बीआईटी सिंदरी परिसर में रविवार, 16 अगस्त को छात्राओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन पाटलीपुत्र अस्पताल, धनबाद की ओर से किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और विशेषज्ञ चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराना था।

शिविर में स्त्री एवं प्रसव रोग विशेषज्ञ डॉ. विदिशा ड्रोलिया, डेंटल विशेषज्ञ डॉ. सुधीर कुमार और जनरल फिजिशियन डॉ. एस.डी. चौधरी ने छात्राओं की जांच की। इस दौरान ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कैल्शियम, पल्स और दांतों से संबंधित जांच की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।

कुल 158 छात्राओं ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। इनमें 45 छात्राओं की स्त्री रोग संबंधी जांच, 63 की डेंटल स्क्रीनिंग और 50 छात्राओं ने जनरल फिजिशियन से परामर्श लिया।

जांच के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्या के संकेत मिलने वाली कुछ छात्राओं को आगे आवश्यक जांच और उपचार के लिए अस्पताल आने की सलाह दी गई। साथ ही बीआईटी सिंदरी की छात्राओं को पाटलीपुत्र अस्पताल में कम दरों पर उपचार उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।

शिविर के आयोजन में बीआईटी सिंदरी के निदेशक डॉ. पंकज राय, प्रशासन विभाग के बी.डी. यादव, डिस्पेंसरी प्रभारी प्रो. चैतन्य शर्मा और फार्मासिस्ट बसुदेव त्यागी सहित संस्थान के कर्मचारियों का सहयोग रहा।

आयोजकों के अनुसार, ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान और उपचार में मदद मिलती है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports