,

धनबाद में आरएसएस महानगर का “युवा संवाद” कार्यक्रम, युवा उद्यमियों ने राष्ट्र निर्माण पर रखे विचार

JP Bharat Shareधनबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) धनबाद महानगर के तत्वावधान में रविवार को युवा व्यवसायियों और उद्यमियों के लिए “युवा संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर के मार्गदर्शन में युवाओं के साथ राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों पर संवाद हुआ। कार्यक्रम का मुख्य…

JP Bharat Share

धनबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) धनबाद महानगर के तत्वावधान में रविवार को युवा व्यवसायियों और उद्यमियों के लिए “युवा संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर के मार्गदर्शन में युवाओं के साथ राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों पर संवाद हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सामाजिक समरसता, परिवार मूल्यों, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवनशैली और नागरिक कर्तव्यों जैसे विषयों से जोड़ना रहा। वक्ताओं ने इन क्षेत्रों में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

संवाद के दौरान नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि व्यवसाय को केवल आर्थिक लाभ तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण का माध्यम भी बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से ईमानदारी, सामाजिक जिम्मेदारी और स्वदेशी सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मौजूद युवा व्यापारियों, उद्यमियों और स्टार्टअप से जुड़े लोगों ने अपने अनुभव और विचार साझा किए। प्रतिभागियों ने व्यवसाय के साथ सामाजिक दायित्वों को निभाने और सकारात्मक बदलाव में योगदान देने का संकल्प लिया। संवाद के दौरान युवाओं के सवालों पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में विभाग संचालक केशव हड़ोदिया, महानगर संघचालक नित्यानंद पांडेय और प्रांत कार्यवाह संजय कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

आयोजन को सफल बनाने में राकेश सुमन, पंकज सिंह, राज खंडेलवाल, बब्लू कुमार, सन्नी गौतम और नितिन हड़ोदिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के साथ हुआ।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports