धनबाद: बलियापुर के बेलगड़िया टाउनशिप में बीती रात खेलते समय आयुष नाम का बच्चा पानी सप्लाई के लिए रखे एक पाइप में फंस गया। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे निकालने की कोशिश शुरू की।
सूचना मिलने पर बेलगड़िया टीओपी प्रभारी एमडी इरफान अंसारी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिस के संयुक्त प्रयास से बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
स्थानीय ग्रामीणों ने खुले मैदान में बड़ी संख्या में पाइप रखे जाने पर चिंता जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पाइपों को व्यवस्थित रखने और सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
















