,

भागलपुर को मिली नई सौगात, 2.32 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक पार्क

JP Bharat Shareभागलपुर: शहरवासियों को जल्द ही एक अत्याधुनिक पार्क की सौगात मिलने वाली है। भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-19 स्थित टी.एन.बी. कॉलेजिएट इंटर स्कूल परिसर में अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन (AMRUT-2.0) के तहत 2 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पार्क का शिलान्यास किया गया। निर्माण कार्य…

JP Bharat Share

भागलपुर: शहरवासियों को जल्द ही एक अत्याधुनिक पार्क की सौगात मिलने वाली है। भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-19 स्थित टी.एन.बी. कॉलेजिएट इंटर स्कूल परिसर में अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन (AMRUT-2.0) के तहत 2 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पार्क का शिलान्यास किया गया।

निर्माण कार्य का शुभारंभ बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री Nitish Mishra और पथ निर्माण मंत्री Kumar Shailendra ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया।

इस अवसर पर दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, हरित क्षेत्र के विकास और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि AMRUT-2.0 योजना के तहत विभिन्न शहरों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि भागलपुर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित रखते हुए आधुनिक विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश देते हुए कहा कि पार्क का निर्माण निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि जल्द ही इसका लोकार्पण किया जा सके।

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने कहा कि एनडीए सरकार राज्य के सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि यह पार्क स्थानीय लोगों के लिए मनोरंजन, स्वास्थ्य और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम में Rohit Pandey, भागलपुर नगर निगम की महापौर Dr. Vasundhara Lal, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं वार्ड संख्या-19 की पार्षद Dr. Preeti Shekhar, Santosh Sah सहित नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने पार्क निर्माण की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को एक बेहतर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध होगा। पार्क के निर्माण से क्षेत्र में हरित वातावरण को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद मिलेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports