,

भागलपुर: पत्नी की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार; अवैध हथियार बरामद

JP Bharat Shareभागलपुर: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026…

JP Bharat Share

भागलपुर: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक खेत में एक महिला पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम के साथ घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका की मां के बयान पर गोपालपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसका एक अन्य महिला के साथ प्रेम संबंध था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोपी ने बताया कि उसने पत्नी की हत्या की योजना पहले से बना रखी थी। इसके लिए उसने एक अवैध हथियार की व्यवस्था भी की थी, लेकिन गोली उपलब्ध नहीं होने के कारण उसने लोहे की रॉड से पत्नी के सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में नवगछिया के एसडीपीओ अनिकेत कुमार ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports