मध्यप्रदेश: सागर में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 15 से अधिक यात्री घायल

JP Bharat Shareसागर (मध्य प्रदेश): सागर जिले की बीना तहसील अंतर्गत खिमलासा के आगे पीरघाट पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इंदौर से ललितपुर जा रही एक यात्री बस की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे…

JP Bharat Share

सागर (मध्य प्रदेश): सागर जिले की बीना तहसील अंतर्गत खिमलासा के आगे पीरघाट पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इंदौर से ललितपुर जा रही एक यात्री बस की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एफआरवी (फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल) की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया।

राहत एवं बचाव कार्य के दौरान सभी घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports