,

bhagalpur ए के गोपालन कॉलेज में सामाजिक न्याय आंदोलन के बैनर तले समता अधिकार सम्मेलन आयोजित

JP Bharat Shareभागलपुर : भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड स्थित ए के गोपालन कॉलेज परिसर में रविवार को सामाजिक न्याय आंदोलन के बैनर तले “समता अधिकार सम्मेलन” का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सामाजिक न्याय, समानता और संविधानिक अधिकारों को लेकर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार…

JP Bharat Share

भागलपुर : भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड स्थित ए के गोपालन कॉलेज परिसर में रविवार को सामाजिक न्याय आंदोलन के बैनर तले “समता अधिकार सम्मेलन” का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सामाजिक न्याय, समानता और संविधानिक अधिकारों को लेकर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी शामिल हुए। वहीं डुमरांव के पूर्व विधायक एवं इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित कुशवाहा, चर्चित बहुजन बुद्धिजीवी डॉ. विलक्षण रविदास, सामाजिक न्याय आंदोलन (बिहार) के संयोजक रिंकु यादव, मखदुमपुर के पूर्व विधायक सतीश दास, दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर एवं लेखक डॉ. लक्ष्मण यादव, डॉ. अंजनी कुमार, ए के गोपालन कॉलेज के सचिव अर्जुन प्रसाद यादव तथा राजद के वरिष्ठ नेता रामचंद्र चौधरी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन सामाजिक न्याय आंदोलन के अध्यक्ष रामानंद पासवान ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और सामाजिक न्याय की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्य अतिथि उदय नारायण चौधरी ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। उन्होंने सामाजिक समानता और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने की अपील की।

इस दौरान मंच पर पूर्व गनगनिया मुखिया ओम प्रकाश पासवान, मो. मेराज, अरविंद यादव सहित सामाजिक न्याय आंदोलन के कार्यकर्ता शंभू कुमार, अनिरुद्ध यादव एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports