बोकारो : बालीडीह थाना पुलिस ने चोरी के एल्यूमिनियम तार की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर थाना मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक सफेद रंग की आल्टो कार का पीछा कर उसे पकड़ा।
तलाशी के दौरान कार से करीब 70 किलो कटिंग किया हुआ एल्यूमिनियम तार बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने प्रेस वार्ता में दी।
डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे लोग बोकारो स्टील प्लांट के आसपास से एल्यूमिनियम तार चोरी कर उसे बेचने का काम करते थे। मामले में प्रकाश कुमार उपाध्याय उर्फ घनु को गिरोह का मुख्य सरगना बताया गया है।
उन्होंने बताया कि इस गिरोह का नेटवर्क बोकारो से लेकर रामगढ़ तक फैला हुआ है। गिरफ्तार आरोपी रोहित कुमार, रामगढ़ का रहने वाला है, जो चोरी के एल्यूमिनियम खरीदने का काम करता था।
गिरफ्तार आरोपियों में सिंदु कुमार, प्रिंस कुमार और रोहित Kumar शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 70 किलो एल्यूमिनियम तार तथा आल्टो कार संख्या JH10V-3892 जब्त की है।
इस संबंध में बालीडीह थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।














