,

bhagalpur पिता को सांप ने काटा तो बेटे ने जिंदा सांप को बोतल में बंद कर पहुंचाया अस्पताल, देखने उमड़ी भीड़

JP Bharat Shareभागलपुर : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला। कदवा थाना क्षेत्र के प्रताप नगर गांव निवासी एक युवक अपने पिता का इलाज कराने के साथ-साथ उन्हें काटने वाले जिंदा सांप को बोतल में बंद कर अस्पताल ले आया। अस्पताल परिसर में यह दृश्य देखते ही लोगों की…

JP Bharat Share

भागलपुर : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला। कदवा थाना क्षेत्र के प्रताप नगर गांव निवासी एक युवक अपने पिता का इलाज कराने के साथ-साथ उन्हें काटने वाले जिंदा सांप को बोतल में बंद कर अस्पताल ले आया। अस्पताल परिसर में यह दृश्य देखते ही लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया।

जानकारी के अनुसार, घायल रुदल राय खेत पर बने बासा में काम कर रहे थे। ईंट हटाने के दौरान ईंटों के बीच छिपे एक सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के तुरंत बाद उनके पुत्र विवेक कुमार ने पिता को अस्पताल पहुंचाया और साथ ही सांप को भी सुरक्षित तरीके से बोतल में बंद कर अपने साथ ले आया।

विवेक कुमार ने बताया कि उन्हें सांप की प्रजाति की जानकारी नहीं थी। इसलिए उन्होंने डॉक्टरों को पहचान में सुविधा हो, इस उद्देश्य से सांप को भी साथ लाना उचित समझा। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार शुरू किया और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

अस्पताल में युवक के हाथ में बोतल के भीतर जिंदा सांप देखकर मरीजों, परिजनों और अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि डॉक्टरों ने लोगों से अनावश्यक भीड़ न लगाने और घायल के उपचार में सहयोग करने की अपील की।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सांप के काटने पर सबसे जरूरी काम मरीज को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाना है। यदि सुरक्षित रूप से संभव हो तो सांप की फोटो या पहचान उपचार में सहायक हो सकती है, लेकिन उसे पकड़ने का प्रयास करना जोखिम भरा हो सकता है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed